
नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
पीला रंग चमकदार बनाने के लिए केमिकल का होता है इस्तेमाल ,कई जगहों पर छापेमारी…
हापुड़ (यूपी) – हापुड़ खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही । हापुड तहसील क्षेत्र स्थित रिलायंस स्मार्ट पॉइंट पर छापेमारी । मिलावटी चने का सैंपल लिया गया। चने में चमक के लिए खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल करते हैं। बड़े ब्रांड रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट पर हो रही है कार्यवाही ।
यूपी के जनपद हापुड़ में मिलावटी भुने हुए चने पकड़े जाने के बाद हापुड़ जिले में कई स्थानों पर फूड सेफ्टी विभाग ने छापेमारी की है। शहर में कई जगहों से सैंपलिंग हुई है। जबकि कुछ जगहों पर चनों के पैकेट सीज हुए हैं। वहीं नवीन मंडी से एक गोदाम से 65 कट्टे भुनें हुए चनों को सीज किए गए हैं।भुने हुए चने को पीला चमकदार बनाने के लिए उस पर ख़तरनाक केमिकल लगाया जा रहा है। जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है ।
खाद्य विभाग ने हापुड़ में छापा मारकार 65 कट्टे भुना हुआ चना बरामद किया है।इस चने को पीला रंग( चमकदार ) बनाने के लिए एक खतरनाक रसायन से का प्रयोग किया जाता हैं। इस चने को छत्तीसगढ़ से हापुड़ लाया गया था। खाद्य विभाग हापुड़ में कई जगहों पर छापेमारी करते हुए विभिन्न दुकानों से चने के सैंपल भी लिए हैं।जबकि कुछ जगहों पर चनों के पैकेट सीज हुए हैं।
हापुड के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज राय ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन लखनऊ के निर्देश पर 15 से 17 दिसंबर के बीच चना जो कलर किया जा रहा है। जैसी सूचना है। उसकी रोकथाम के लिए जनता में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष अभियान संचालित हो रहा है। टीम ने हापुड़ नवीन मंडी से 65 कट्टे चना दो विभिन्न ब्रांडों के जो छत्तीसगढ़ से आए हुए थे। उनका नमूना लेकर सीज कर दिया है।जिस केमिकल का इस्तेमाल चने को चमकदार बनाने के लिए करते हैं। मानव शरीर के लिए नुकसानदायक है।



