
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड (यूपी) – जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू आर्यनगर में घर में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि महिला की गोली मार कर हत्या की गई है । शव के पास एक तमंचा भी बरामद हुआ है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने तमंचा कब्जे में लिया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
मृतक महिला 26 वर्षीय बबली की मां बर्फी और भाई सचिन ने मृतका के ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है जिनका कहना है कि बुधवार की सुबह करीब 7:00 बजे के आसपास महिला की हत्या की गई जिसे तमंचे से गोली मारी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर में महिला की लाश परिवार में कोहराम मचा है। हालांकि इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।
मृतका बबली के परिजनों और पड़ोसियों ने बताया कि बबली का पति सचिन शराब पीने का आदी है। इसी बात को लेकर दोनों पति पत्नी के बीच अक्सर मारपीट होती रहती थी । मंगलवार देर रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। सुबह बबली का शव घर के कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला है । महिला की कनपटी पर गोली लगने का निशान है । घटना के समय कमरे में केवल उसका पति सचिन और वह खुद मौजूद थे। पुलिस ने शक के आधार पर बबली के पति सचिन को हिरासत में ले लिया है। जबकि घर की छत पर तमंचा बरामद हुआ है ।
एस पी हापुड कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि, पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला सामने आया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। प्रथम दृष्टया हत्या होना प्रतीत हो रहा है। पति सचिन को हिरासत में लिया गया है ।



