धनबाद

कतरास में बीसीसीएल अधिकारियों व विक्रेताओं की संयुक्त बैठक, एमएसएमई व जेम पोर्टल पर हुई चर्चा 

Joint meeting of BCCL officials and vendors in Katras, discussion on MSME and GeM portal

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
कतरास। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के कतरास क्षेत्रीय सभागार में बुधवार को कोयला भवन के निर्देश पर अधिकारियों एवं स्थानीय विक्रेताओं की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रबंधक शाकिब आफताब ने की। इसमें कतरास–सिजुआ क्षेत्र के अधिकारी एवं स्थानीय सप्लायर शामिल हुए। बैठक में एमएसएमई को दी जाने वाली सुविधाओं, जेम पोर्टल के माध्यम से खरीद प्रक्रिया तथा स्थानीय सप्लायरों को अधिक से अधिक रोजगार से जोड़ने के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्थानीय सप्लायरों को प्राथमिकता देते हुए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर बल दिया। इस दौरान स्थानीय सप्लायरों ने अपनी-अपनी समस्याओं को क्रमवार रखा तथा जेम पोर्टल के माध्यम से होने वाली खरीदारी में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों से अधिकारियों को अवगत कराया। सप्लायरों का कहना था कि जेम पोर्टल लागू होने के बाद स्थानीय स्तर पर उनके रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इस पर अधिकारियों ने स्थानीय सप्लायरों को रोजगार से जोड़ने के लिए संभावित उपायों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया। बैठक में क्षेत्रीय क्रय प्रबंधक शाकिब आफताब, क्षेत्रीय प्रबंधक (उत्खनन) रजनीश रंजन शुक्ला, क्षेत्रीय प्रबंधक (वित्त) हरिपद दीक्षित, सिजुआ क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक (वित्त) एम. फारूक के अलावा मनीष, मनिंद्रा मोहन, कौशर आलम उपस्थित थे। वहीं सप्लायरों की ओर से रंजीत प्रसाद, मुस्ताक आलम, इमरान अंसारी, जुबेर खान, संजय सिंह, रमेश पासवान, हेमंत गुप्ता, टिंकू आलम, सोनू आलम सहित अन्य विक्रेता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button