झुंझुनू

तेजाजी मन्दिर में 5 लाख रुपए देने की घोषणा करने पर मनरूप माठ का स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चिड़ावा। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला संयोजक एवं तेजा भक्त मनरूप सिंह माठ द्वारा क्यामसर तेजाजी मन्दिर में 5 लाख रुपये का सहयोग करने की घोषणा पर शाॅल साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान, जिला संगठन महामंत्री कंवरपाल बलवदा, ब्लॉक उपाध्यक्ष केप्टन सुरेन्द्र महला, रामजीलाल झाझडिया, कर्मवीर मेचू , कृष्ण कुमार, राहुल सहित अनेक लोगों ने स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से बनने वाले 165 फीट ऊंची शिखर के भारत के सबसे बड़े तेजाजी मंदिर के निर्माण में सभी से जनसहयोग की अपिल की है‌।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button