झुंझुनू
मास्टर जमालुद्दीन केड को न्युक्त किया कुरैशी महासभा राजस्थान का प्रदेश महासचिव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गुढ़ागौड़जी झुंझुनूं। क्षेत्र के ग्राम पंचायत केड के निवासी अध्यापक जमालुद्दीन कुरैशी को कुरैशी महासभा राजस्थान का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। कुरैशी महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष एवं चूरू के पूर्व विधायक मकबूल मंडेलिया ने कुरैशी को इस पद के लिए चुना है। जमालुद्दीन ने कहा कि महासभा ने मुझे जो दायित्व सौंपा है उसकी रीति और नीति के अनुसार समाज के लिए कार्य करते हुए सर्व समाज में भाईचारे की स्थापना कायम करूंगा। कुरैशी शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। प्रदेश महासचिव बनने के बाद कुरैशी के गांव केड में पटाखे चलाकर मिठाई बांटकर खुशियां मनाई गई। इस दौरान फिरोज वार्ड पंच रफीक जौया नवाब अली पूर्व एल आई सी अधिकारी उस्मान अली कुरेशी प्रशासनिक अधिकारी जीपीएफ जाकिर हुसैन कबीर कुरेशी इकबाल कुरैशी शेरखान कयामुद्दीन कुरैशी अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ गुढा शमशाद खान हाजी मसुफ गोड नईमुद्दीन गोड हामिद चोपड़ा अकबर चोपद्दार बबली कुरैशी असगर कुरेशी अजीज कुरैशी हाजी इमामुद्दीन क्युम कुरैशी सहित कई लोगों ने कुरैशी को बधाई प्रेषित करते हुए खुशियां मनाई।



