खैरथल

मनरेगा का नाम व प्रावधानों मे बदलाव का जोरदार विरोध

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी,शाह का पूतला फूक जताया रोष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 खैरथल : केंद्र सरकार के द्वारा मनरेगा का नाम बदले जाने के साथ-साथ उसके कई प्रावधानों में बदलाव किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी, खैरथल-तिजारा के तत्वावधान में अम्बेडकर  चौराहे खैरथल में धरना प्रदर्शन रखा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी,शाह का पुतला फूक जोरदार प्रर्दशन किया और नारे लगाये धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि यह सरकार मनरेगा का नाम बदलकर महात्मा गांधी के नाम को कम करना चाहती है किंतु यह संभव नहीं है साथ ही मनरेगा के कई प्रावधानों में बदलाव करके धीरे-धीरे इस योजना को बंद करने की और अग्रसर है। नगरपरिषद में नेता विपक्ष विक्की चौधरी ने कहा इस सरकार को नाम बदलने की बीमारी लग चुकी है कभी किसी शहर ,जिले का नाम बदलती है कभी किसी योजना का,लोगों का ध्यान असली मुद्दों से भटकाया जा रहा है  सरकार के विकास के दावें तो सब खोखले है जनता के सामने है अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनीश खां ने कहा ऐसे जनविरोधी प्रयासों को सफल नहीं होने दिया जाएगा

इस मौके पर कोटकासिम पंचायत समिति प्रधान विनोद कुमारी सांगवान, नेता प्रतिपक्ष विक्की चौधरी, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पवन खटाना, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव रामनिवास प्रजापत, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष देवेंद्र बिधूड़ी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनीश खान, जिला सचिव फतेह मोहम्मद,मेहरद्दीन खान, महात्मा गाँधी जीवन दर्शन समिति के सह संयोजक ईस्माइल खान माचा,अनील रोहिल्ला  जिला पार्षद शकील खान, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र कॉमरेड, पूर्व पार्षद दौलत नागर, जिला सचिव संजय गुर्जर, पंकज रोघा, जीतू भारती सहित अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button