नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी थाना कोतवाली क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी में स्थित अमर टेंट हाउस में बीती रात चोरी की वारदात सामने आई है। पीड़ित नरेश पुत्र अमरपाल के अनुसार चोरों ने उनके टेंट हाउस को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
सीसीटीवी की मदद से एक चोर दबोचा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज को देखकर पुलिस ने एक चोर को संदेह के आधार पर मौके से ही पकड़ लिया, पुलिस इस मामले में शामिल फरार चोरों को पकड़ने के लिए भागदौड़ कर रही है। पुलिस फरार चोरों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
गैस सिलेंडर व टेंट का सामान चोरी
चोर छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए और गैस सिलेंडर सहित टेंट का कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बाद में सड़क पर लावारिश हालत में खड़ी मिली, जिसे नरेश ने अपने कब्जे में ले लिया है।
मामला दर्ज, जल्द खुलासे का दावा
पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चोरी गया सामान बरामद कर लिया जाएगा, साथ ही फरार आरोपी को भी पुलिस शिकंजे में लिया जाएगा। पुलिस टीम पूरे मामले के शीघ्र खुलासे का दावा कर रही है।


