सिंगरौली

अवैध कोल भण्डारण पर खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही लगभग 35 टन कोयला किया गया जप्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
  सिंगरौली ।  कलेक्टर  गौरव बैनल के निर्देशानुसार खनिज अधिकारी  आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज निरीक्षक  अशोक मिश्रा द्वारा विगत 17 दिसम्बर को ग्रामीणों की शिकायत पर कोयले के अवैध भंडारण के जांच में ग्राम पडरी तहसील सिंगरौली चौकी गोरबी थाना मोरवा में अवैध रूप से भंडारित कोयला लगभग 35 टन जप्त कर थाना मोरवा में सुरक्षार्थ रखवाया। मौके पर कोई भी सामने नहीं आया हैं लावारिस रूप में जप्ती की गई।प्रकरण में खनिज नियमो के तहत अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button