सिंगरौली

दुधिचुआ खदान क्षेत्र में ट्रेलर की चपेट में आकर युवक की मौत, 

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 सिंगरौली। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनसीएल दुधिचुआ खदान क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार, कोल डिस्पैच बैरियर पास स्थित पार्किंग एरिया में खड़े एक युवक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लगभग 35 वर्षीय युवक के रूप में की गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर युवक से जा टकराया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल आसपास मौजूद लोगों ने उसे एनटीपीसी संजीवनी अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों और मजदूर संगठन ने इस हादसे के बाद एनसीएल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कोल डिस्पैच क्षेत्र में सेफ्टी के नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। ट्रक और ट्रेलरों की आवाजाही के बीच मजदूरों व स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस इंतज़ाम नहीं हैं।हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और आक्रोश का माहौल है। मजदूरों का कहना है कि अगर प्रबंधन समय रहते सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करता तो इस तरह की दर्दनाक घटना को रोका जा सकता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button