बोकारो

गोमिया में आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मी उतरे सड़क पर।

सीटू ने उनकी मांगो व हड़ताल का समर्थन किया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बोकारो जिले के विभिन्न प्रखंडों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत कार्यरत आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मी पिछले 12 दिनों से हड़ताल पर हैं। जिले के अंदर सभी आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मी अपने छः महीने के बकाया वेतन की मांग, ईएसआईसी एवं इपीएफ का लाभ देने की मांग को लेकर हड़ताल पर है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गोमिया मोड पर आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों ने एक नुक्कड़ सभा का आयोजन योगेश प्रसाद की अध्यक्षता में किया गया। इस सभा में मुख्य वक्ता के तौर पर सीटू के राज्य उपाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर एवं राज्य कमेटी के सदस्य राकेश कुमार उपस्थित थे। रामचंद्र ठाकुर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा यह बहुत दुख की बात है जिस कर्मियों के भरोसे पूरे जिले की जनता का स्वास्थ्य निर्भर है, जो दिन-रात जिले की जनता की देखरेख करते हैं। आज वे स्वस्थ कर्मी पिछले 12 दिनों से हड़ताल पर है। उन्होंने कहा हमारी यूनियन सीटू ने हड़ताल और मांगो का समर्थन किया है। उन्होंने कहा हम अपनी युनियन की ओर से जिला उपयुक्त एवं सिविल सर्जन से अपील करते हैं कि अविलंब वे हस्तक्षेप करें। हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों के साथ वार्ता करें एवं उनकी मांगों को पूरा करने के लिए सकारात्मक पहल करें। सभा में उपस्थित सीटू के राज्य कमेटी सदस्य राकेश कुमार ने कहा इसी वर्ष मार्च के महीने में भी आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मी अपने बकाया वेतन की मांग को लेकर है हड़ताल पर चले गए थे। इसी वर्ष फिर से बकाया वेतन की मांग को लेकर उनके द्वारा किया गया यह दूसरा हड़ताल है। उन्होंने कहा अगर हर बार इन स्वास्थ्य कर्मियों को अपने वेतन की मांग के लिए हड़ताल करना पड़े यह बहुत ही चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सभी स्वस्थ्य कर्मी राइडर्स सिक्युरिटीज सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के अधीनस्थ कार्यरत है। यह उनकी जवाबदेही बनती है कि प्रत्येक माह स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन का भुगतान हो। जो स्वास्थ्य कर्मी दूसरे के स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं खुद उन्हें ईएसआईसी का लाभ नहीं दिया जा रहा है यह एक अपराध है। उन्होंने कहा अगर एक-दो दिनों के अंदर हड़ताल कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों को पूरा करने हेतु सकारात्मक पहल नहीं की जाती है तो पूरे जिले के अंदर स्वास्थ्य कर्मी सड़क पर उतरेंगे, सिविल सर्जन का घेराव भी कर सकते हैं।
इस सभा को पूजा कुमारी प्रेम सागर प्रसाद आदि ने भी संबोधित किया। इस सभा में चंद्रदेव रविदास, कैलाश रविदास, कुंदन कुमार, मोहम्मद इम्तियाज, सुजीत कुमार, प्रकाश कुमार, योगेश प्रसाद, रमेश कुमार, विनोदानंद मरांडी, नयन कुमार, ज्योति देवी, रीना कुमारी, हीरालाल रवानी, अंकिता प्रजापति, दुलारी देवी, दिलीप राम, अरुण ठाकुर, दीपक कुमार, सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button