रामपुर शाहबाद
बिलारी चौराहे पर हाई टेंशन लाइन के नीचे के पेड़ों की कराई छटाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। नगर की विधुत आपूर्ति आए दिन बाधित हो जाती है। शनिवार रात्रि में भी बिलारी चौराहे पर हाई टेंशन लाइन का तार जलकर गिर गया जिससे आधे नगर की विद्युत सप्लाई बाधित रही
हर रोज की परेशानी को देखते हुए विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने शाहबाद बिलारी स्टेट हाईवे पर पेड़ों के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के पेड़ों की छटाई की गई जिससे आधे नगर की विद्युत सप्लाई दोपहर तक बाधित रही। इस दौरान विद्युत विभाग से पवन पांडे, विजेंदर सिंह,राहुफ खा,खिलेंदर शिव शंकर,सुभाष आदि मौजूद रहे



