बरेली
गौकशी में संलिप्त 02 शातिर अभियुक्तों को थाना बारादरी द्वारा पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार
कब्जे से अवैध असलहे एवं गौकशी के उपकरण बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : थाना बारादरी पुलिस ने घुमंतु गौवंशीय पशुओं की तलाश में गौकशी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
थाना बारादरी को रात्रि में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि घुमंतु गौवंशीय पशुओं की तलाश कर गौकशी की घटना को अन्जाम देने वाले दो संदिग्ध व्यक्ति फाइव एंक्लेव के पीछे खेतों में जंगल के पास घूम रहे हैं। सूचना पर थाना बारादरी पुलिस टीम द्वारा तत्काल उक्त स्थान पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस टीम को देखते ही संदिग्ध व्यक्तियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें दोनों अभियुक्तों के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल अभियुक्तों को तत्काल पुलिस अभिरक्षा में लेकर जिला अस्पताल बरेली में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। गिरफ्तारी, बरामदगी एवं पुलिस मुठभेड़ के संबंध में थाना बारादरी पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।



