गाजियाबाद

एंटी क्राइम एंटी करप्शन ऑल इंडिया ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को कंबल व बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

लोनी। एंटी क्राइम एंटी करप्शन ऑल इंडिया ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार को लोनी की कंचन पार्क कॉलोनी स्थित मेजर बीके हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने भाग लिया और लाभ प्राप्त किया।

ट्रस्ट की ओर से ठंड के मौसम को देखते हुए एक सौ से अधिक जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए गए। इसके साथ ही बच्चों को गर्म मोजे, दस्ताने (ग्लब्स) और टोपियां भी दी गईं। इससे ठंड से परेशान बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी राहत मिली।

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने ट्रस्ट की टीम का आभार जताया और कहा कि ठंड के इस मौसम में इस तरह की सहायता बेहद सराहनीय है।

इस अवसर पर ट्रस्ट के यूपी अध्यक्ष मेजर हाजी बाबू ने बताया कि संस्था आगे भी जरूरतमंदों की मदद के लिए ऐसे कार्यक्रम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि सर्द रातों में सड़क किनारे सोने वाले लोगों को कंबल और गर्म कपड़े उपलब्ध कराने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

कार्यक्रम में सुहैल खान (राष्ट्रीय संगठन मंत्री), वसीम भारती, गुड्डू कस्सार, रिजवान, मास्टर एस.एस. दास, मास्टर हरबीर सिंह, रिहान, रहनुमा, सोनी, आशा देवी, मेहरून्निशा, आयशा, निशा, मास्टर मेहताब और बाबुद्दीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button