बेतुल

बैतूल 23 दिसंबर से डबल लॉक गोदामों से शुरू होगा नकद खाद वितरण 

भारतीय किसान संघ की पहल पर किसानों को राहत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। लंबे समय से किसानों की खाद और बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ द्वारा तहसीलदार से लेकर कलेक्टर तक लगातार ज्ञापन दिए जा रहे थे। इसी कड़ी में जिला अध्यक्ष मनोज नावंगे के नेतृत्व में भारतीय किसान संघ का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर कार्यालय पहुंचा और जिला कृषि उप संचालक अधिकारी आनंद बड़ोनिया को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व तहसील अध्यक्ष संतोष यादव ने भी बिजली और खाद की समस्या को लेकर शासन प्रशासन को अवगत कराया था।
जिला अध्यक्ष मनोज नावंगे ने बताया कि ज्ञापन सौंपे जाने के बाद किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई चर्चा में डीडीए आनंद बड़ोनिया द्वारा 23 दिसंबर से जिले के सभी डबल लॉक गोदामों से नकद खाद वितरण शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही जिले में किसानों की मांग के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया है।
इसके अलावा आगामी दिनों में शीघ्र ही गोंडवाना एवं विपणन संघ में भी नकद खाद विक्रय प्रारंभ कराने का आश्वासन प्रशासन की ओर से दिया गया है।भारतीय किसान संघ ने इस निर्णय पर जिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एवं डीडीए आनंद बड़ोनिया के प्रति आभार और धन्यवाद व्यक्त किया है।
प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष मनोज नावंगे, संभाग उपाध्यक्ष अशोक पटेल, जिला मंत्री ध्रुव मलैया, नगर समिति अध्यक्ष संतोष पाल, तहसील संयोजक मनोहरी मलैया, किसान कार्यकर्ता हरिप्रसाद चौरे, लच्छी राठौर, चिचोली तहसील अध्यक्ष संतोष यादव, मंत्री महेश ढावले उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button