मथुरा

यमुना में फिर चलेगा क्रूज एवं स्पीड बोट, श्रद्धालु करेंगे घाटों का दीदार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा वृंदावन में लंबे समय से क्रूज का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। नए साल से यात्रियों के लिए फिर से यमुना में क्रूज और स्पीडबोट चलाने जा रही है। इसके लिए मथुरा क्रूज लाइंस के प्रबंधक और उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के बीच सहमति बन गई है। नये साल पर क्रूज के संचालन की संभावना है। इससे पहले दुबई से तकनीशियनों की टीम आएगी और पिछले एक साल से खड़े क्रूज और स्पीड बोट की मरम्मत करेगी। एजेंसी द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी है। देशभर से वाले तीर्थयात्रियों को वाटर एडवेंचर और यमुना में नगर के घाटों की सैर कराने के लिए एक वर्ष पहले मथुरा क्रूज लाइंस द्वारा क्रूज का संचालन किया गया था। प्रशासन के आदेश पर चले इस क्रूज संचालन का ट्रायल ही हुआ था कि स्थानीय नाविकों के विरोध के चलते इसका संचालन बंद हो गया। पिछले एक साल से केसी घाट पर खड़ा क्रूज जर्जर हालत में पहुंच गया। लंबे समय के बाद फिर से मथुरा क्रूज लाइंस क्रूज का संचालन करने जा रही है। इसमें यात्रियों को क्रूज में केसी घाट से वराह घाट तक घाटों का भ्रमण कराया जाएगा। कार्यदायी संस्था ने इसकी तैयारी फिर से शुरू कर दी है। मथुरा क्रूज लाइंस के सीईओ राहुल शर्मा ने बताया कि जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में फिर से क्रूज यमुना में चलेगा। क्रूज के साथ स्पीड बोट भी चलाई जाएंगी। इससे पहले दुबई से तकनीशियनों की टीम वृंदावन आकर क्रूज और स्पीड बोट की सर्विस करेगी। इसके बाद तीन दिन ट्रायल करने के बाद संचालन शुरू किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button