मथुरा

ट्रक से कुचलकर कंपनी के कर्मचारी की मौत, लोगों ने किया हंगामा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव चन्दोरी स्थित जैन कोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत युवक की कंपनी के ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना छाता गांव चन्दोरी निवासी प्रवीन (20) पुत्र मनोज कंपनी का काम कंपनी की बाउंड्री के बाहर काम कर रहा था। इसी दौरान युवक कंपनी के ही ट्रक की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण कंपनी परिसर में एकत्र हो गए और आक्रोश व्यक्त करने लगे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराने की कोशिश की, लेकिन मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रवीन अपनी मां का इकलौता बेटा था और शादी नहीं हुई थी। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button