
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शाहबाद में चल रहे 3 दिवसीय क्रीड़ा प्रति योगिताओं का बृहस्पतिवार के दिन समापन किया गया। इस कार्यक्रम का समापन उप जिलाधिकारी शाहबाद आशुतोष कुमार द्वारा कराया गया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में बालको एवं बालिकाओं की 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ एवं 400 मीटर दौड़ के आयोजन के साथ-साथ बैडमिंटन, लंबी कूद, ऊंची कूद,गोला फेंक,भाला फेंक, चक्का फेंक सहित वाद विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के साथ-साथ समस्त स्टाफ मौजूद रहा।



