बरेली

राजश्री के डीएलएड विभाग की फेयरवेल में उज्जवल व महिमा के सिर सजा मिस्टर व मिस फेयरवैल का ताज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। राजश्री के डी.एल.एड. विभाग में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं ने ”फेयरवेल पार्टी नव कदम“ मे अपने सीनियर्स को विदाई दी। जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। फेयरवैल पार्टी का उद्घाटन सचिव श्री राकेश कुमार अग्रवाल जी ने मां सरस्वती का दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से किया। संस्थान के चेयरमैन श्री राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि डी.एल.एड. डिप्लोमा प्राप्त कर समाज को शिक्षित एवं प्रशिक्षित करने का कार्य राष्ट्र निर्माण में एक मौलिक योगदान है। एकेडमिक एडवाइजर इंजी. तूलिका अग्रवाल ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुये बताया कि शिक्षण प्रशिक्षण के रूप में किसी भी छात्र के समुचित व्यक्तित्व विकास हेतु ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन बेहद महत्वपूर्ण है। राजश्री संस्थान प्रतिभाओं को निखारने के लिए मंच प्रदान करता है एवं उनके सर्वागींण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
डी.एल.एड. की छात्राओं द्वारा गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए गौरव, नैन्सी, राहुल तिवारी, आशीष की सिंगिंग व पोइट्री परफॉरमेंस सराहनीय रहीं।  रानी, अंजलि, उर्वशी, गौरव, नीतीश, बब्लू ने ग्रुप डांस द्वारा वाहवाई बटोरी। इसके अतिरिक्त वर्चस्व, नैन्सी द्वारा दी गई प्रस्तुतियां सराहनीय रही। रैंप वॉक एवं टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों द्वारा किए गए प्रदर्शन के आधार पर डी.एल.एड. प्रथम वर्ष के गौरव को मि॰ फ्रैशर एवं नैन्सी को मिस फ्रैशर, इसके साथ ही उज्जवल को मिस फेयरवैल व महिमा का मिस फेयरवैल के ताज से नवाज़ा गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्थान के डीन डॉ. साकेत अग्रवाल, निदेशक डॉ. पंकज शर्मा, डॉ॰ अनिल कुमार, रजिस्ट्रार दुष्यंत माहेश्वरी, प्राचार्य मुकेश पाल गंगवार, सत्येंद्र पाल सिंह, राजेंद्र प्रसाद, सुनीता यादव, एवं संध्या गंगवार का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ॰ स्वतंत्र गुप्ता ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button