सिंगरौली

उपखण्ड अधिकारी ने किया शासकीय प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण

प्राथमिक विद्यालय खटखरिया में पदस्थ शिक्षक विवेक दाहिया के अनुपस्थित मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए गए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली ।  उपखण्ड अधिकारी सिंगरौली  सुरेश जाधव के द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय डिग्घी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कक्षायें संचालित मिली विद्यालय में 2 शिक्षक पदस्थ है। एक शिक्षिका मौके पर कक्षा में शिक्षण कार्य कराते पायी गई किन्तू दूसरे शिक्षक सुरेन्द्र कुमार चौबे को वर्ष 2022 से अन्य कार्यालय में संलग्न होने की जानकारी अध्यापिका द्वारा दी गई। छात्रा-छात्राओं के सीखने का स्तर कमजोर पाया गया इसके लिए शिक्षिका ने कक्षा 1 से 5 तक के लिए 1 शिक्षक के होने से अध्यापन कार्य प्रभावित होने के संबंध मे अवगत कराया।
 वही शासकीय प्राथमिक विद्यालय खटखरिया का औचक निरीक्षण लगभग अपरान्ह 03ः00 बजे किया गया। विद्यालय में 65 छात्र-छात्रायें उपस्थित पाये मिले विद्यालय में 5 शिक्षक पदस्थ है। जिनमें से 4 शिक्षक विद्यालय में उपस्थित मिले शिक्षक विवेक दाहिया हस्ताक्षर करने के उपरांत विद्यालय से नदारद पाये गये। जिस पर उपखण्ड अधिकारी द्वारा शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के हेतु निर्देश दिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button