शामली

गंगेरू से 7 श्रद्धालु हज यात्रा पर रवाना, गांव में भावुक विदाई का माहौल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला : ग्राम पंचायत गंगेरू से सात श्रद्धालु पवित्र हज यात्रा के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर गांव में धार्मिक आस्था और उल्लास का माहौल देखने को मिला। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना रोफूल हसन ने बताया कि सभी ग्रामीणों ने देश में अमन, शांति और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं कीं।
हज यात्रियों में क्षेत्र पंचायत सदस्य इमरान मंसूरी, उनकी माताजी, पत्नी तथा मौलाना रोफूल हसन सहित कुल सात लोग शामिल हैं। रवाना होने से पूर्व ग्रामीणों ने सभी यात्रियों को फूल-मालाओं के साथ भावभीनी विदाई दी।
इस मौके पर मास्टर रोफुल रियाज, नदीम सैफी, उमेर, जफर, जीशान समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूर्व ग्राम प्रधान संजीव कुमार चौहान ने हज यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हज यात्रा आस्था और समर्पण का प्रतीक है। ग्रामीणों ने यात्रियों की सकुशल वापसी की भी कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button