
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। खैरथल-तिजारा जिला का नाम बदलकर भृतहरी नगर करने तथा जिला मुख्यालय को अन्य स्थान पर ले जाने की मंशा के विरोध में खैरथल में जारी धरना बुधवार को 135 वें दिन भी अनवरत रहा।
समिति के पदाधिकारी गिरीश डाटा ने बताया 23 दिसंबर को धरना स्थल पर ही किसानों के मसीहा कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की जयंती पर राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जायेगा
धरनारत लोगों ने दो टूक कहा कि जब तक जिला मुख्यालय खैरथल में बनाए रखने और नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पर पुनर्विचार नहीं होता, तब तक आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।
धरना स्थल पर जिले के विभिन्न गांवों और कस्बों से लोग पहुंचकर अपना समर्थन जता रहे हैं।
*20 गांवों मे जाकर पीले चावल बांट दिया किसान दिवस पर आने का न्यौता
समिति के सदस्यों वीर सिंह ढिल्लन (सचिव चौधरी चरणसिंह किसान विकास समिति), मांगे राम चौधरी (संरक्षक चौधरी चरणसिंह किसान विकास समिति), धर्म सिंह चौधरी (पूर्व अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह किसान विकास समिति), शुभराम चौधरी (पूर्व सरपंच), रामबाबू चौधरी, देवेन्द्र गुप्ता द्वारा करीब 20 गाँवों में जाकर पीले चावल बांटकर लोगों को 23 दिसम्बर 2025 को जिला बचाओ संघर्ष समिति धरना स्थल पर भारी संख्या में खैरथल पहुँचने का निमंत्रण दिया
आज धरने पर विधायक दीपचंद खैरिया, गिरीश डाटा, पंकज रोघा,योगेश गूर्जर ,वीर सिंह ढिल्लों निक्की देवी , दीपक चौधरी , कृष्णा चौधरी गफूर खान मातादीन बिसारिया अखिलेश कौशिक रामावतार नागलबावला, प्रहलाद गोयल जमालुद्दीन योगेश गुर्जर प्रमोद ठेकेदार देवेंद्र गुप्ता,विजय छागाणी, प्रकाश दादानी महेंद्र जांगिड़ रामबाबू तक्षक सहित अन्य लोग मौजूद रहे



