गोड्डा
जिले में बेहतर रिजल्ट लाने को लेकर को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। तिलका मांझी कृषि कॉलेज, ऑडिटोरियम में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव के द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, विभिन्न संस्था के अधिकारी एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ज्ञानोदय कक्षा का संचालन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, अध्ययन की प्रगति, बोर्ड परीक्षा पूर्व आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि अनुपस्थित विद्यार्थियों को हर हाल में विद्यालय में उपस्थित कराया जाए। विद्यार्थी नियमित रूप से कक्षाओं में भाग लें और किसी भी अन्य गतिविधि के कारण पढ़ाई से वंचित न रहें। ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या काम करने के उद्देश्य से आठवीं, नवमी एवं दसवीं वर्ग के बच्चों को हर हाल में अगले वर्ग में दाखिला सुनिश्चित कराने, विद्यालयों में अध्ययन वातावरण को और अधिक सुदृढ़ बनाने, प्री-बोर्ड परीक्षा में सभी छात्रों को बेहतर प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया जाए। प्री-बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं एवं रेल टेस्ट परीक्षा की जांच के उपरांत अनिवार्य रूप से पेपर डिस्कशन कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों को अपनी कमजोरियों और सुधार के बिंदुओं का सम्यक ज्ञान हो। उपायुक्त ने पुराने विद्यालय जो जर्जर अवस्था में है, उसे तोड़कर नए विद्यालय निर्माण करने के निर्देश दिए। ताकि पुराने भवन में अवैध गतिविधियां संचालित ना हो। सभी विद्यालय यह सुनिश्चित करें कि छात्र बेहतर परिणाम देने के लिए सतत प्रयासरत रहें। बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन ही हमारा सामूहिक लक्ष्य है। साथ ही, सभी विद्यालयों को यह निर्देश दिया गया कि बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए आवश्यक शैक्षणिक एवं प्रशासनिक तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह भी प्रकार की असुविधा न हो। कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष बेबी देवी, अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव के द्वारा भी शिक्षा में सुधार लाने को लेकर अपने-अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के द्वारा अपने-अपने स्कूलों की समस्यायों से उपायुक्त को अवगत कराया गया। उपायुक्त के द्वारा निर्देश दिए गए कि संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य अपनी-अपनी समस्याओं को लिखित तौर पर अवगत कारण ताकि समस्याओं का त्वरित गति से समाधान किया जा सके। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष बेबी देवी, अनुमंडल पदाधिकारी, वैद्यनाथ उरांव, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू, जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहित शिक्षा विभाग के कर्मी मौजूद थे।




