गोड्डा
विश्वकर्मा पूजा और दुर्गा पूजा को लेकर बसंतराय थाना परिसर में हुआ शांति समिति का बैठक
सोशल मीडिया पर रहेगी प्रशासन की पहली नजर

डीजे साउंड बजाने वालों पर होगी कारवाई
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा: बसंतराय थाना परिसर में मंगलवार को अंचलाधिकारी श्रीमान मरांडी अध्यक्षता में विश्वकर्मा पूजा और दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति का बैठक किया गया। बैठक में दुर्गा पूजा समिति, सभी समुदाय के समुदाय के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंचलाधिकारी श्रीमान मरांडी ने सभी को शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने का आग्रह किए। थाना प्रभारी मनीष कुमार यादव ने स्पष्ट कहा कि डीजे साउंड बजाने वालों पर सख्त कार्रवाई किया जाएगा। उन्होंने सभी दुर्गा पूजा समिति और रावण दहन समिति के पदाधिकारियों को पंडाल में वॉलिंटियर रखने, साफ सफाई, सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी. पुलिस निरीक्षक विष्णु देव कुमार. थाना प्रभारी मनीष कुमार यादव. उप प्रमुख बजरंगी यादव. जीव सदस्य इतेसामूल हक. मुखिया रिंटू यादव. मुखिया आलमगीर आलम. समाज सेवी सीताराम खेतान . भारत पंडित. वरुण यादव. बंसी लाल यादव. रतन झा. अनिल मिश्रा. कैलाश पंडित. प्रमोद भगत. अमन कुमार. सिवाकर कुमार. राजीव . मोनू स्वर्णकार एवं भारी संख्या में पूजा समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।




