हजारीबाग
28 दिसम्बर को होगा हजारीबाग प्रेस क्लब का चुनाव, हुई कार्यकारिणी भंग।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग प्रेस क्लब का चुनाव 28 दिसम्बर को होगा। प्रेस क्लब प्रांगण में कार्यकारिणी और ट्रस्टी की बैठक के बाद इसकी ऑफिशियल घोषणा कर दी गई। साथ ही कार्यकारिणी को भी भंग कर दिया गया है। उक्त सूचना देते हुए ट्रस्टर सह चुनाव समिति के अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता ने बताया कि आज 22 दिसम्बर को 11 बजे दिन से 3 बजे तक एवम 23 दिसम्बर को 11 बजे दिन से 3 बजे तक नामांकन पत्र का विक्रय तथा नामांकन पत्र जमा किया जाएगा। 24 दिसम्बर को नाम वापसी 11 बजे दिन से 3 बजे तक होगा। उसके बाद उसी दिन स्क्रूटनी और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा शाम 5 बजे तक कर दी जाएगी। 25 से 27 तक प्रत्याशी अपना चुनाव प्रचार करेंगे। 28 दिसम्बर को 11 बजे से 3 बजे तक मतदान और उसी दिन देर शाम तक परिणाम की घोषणा होगी।



