ललितपुर

नाराहट में हुआ कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज नाराहट में जिला सेवायोजन विभाग की ओर से लक्ष्य निर्धारण व समय प्रबंधन से सफलता विषय पर कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला  का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिला सेवायोजन अधिकारी नरेन्द्र व गगन चतुर्वेदी ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य काउंसलर गगन चतुर्वेदी ने छात्र-छात्राओं को उनके कैरियर से संबंधित मार्गदर्शन दिया व स्किल डवलपमेंट के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा विभिन्न आयु वर्ग के छात्र छात्राओं को कई कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। जिनका प्रशिक्षण प्राप्त कर आप लोग सरकारी सेवाओं में जा सकते हैं साथ ही स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर सकते हैं उन्होंने हाई स्कूल व इंटर के बाद होने वाले व्यवसायिक पाठ्यक्रमों पर भी प्रकाश डाला। प्रबंधक उमाकांत मिश्रण में छात्र-छात्राओं से अपना लक्ष्य निर्धारण कर उसे पर पूरी लगन से मेहनत करने हेतु प्रेत किया उन्होंने कहा कि यदि आप पूरे समर्पण महुची अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहते हैं और समय का सदुपयोग करते हैं तो जीवन में कभी असफल नहीं हो। प्रभारी अधिकारी नरेन्द्र कुमार ने कहा कि विभाग द्वारा विभिन्न निशुल्क रोजगार परक प्रशिक्षण संचालित किए जा रहे हैं, जिनका लाभ आप सभी इंटर पास व 18 बर्ष की आयु पूर्ण कर, कर सकते हैं। इस दौरान उमेश कुमार, प्रधानाचार्य राजीव पुरोहित, ऋषि पांडे, संजीव कुशवाहा, दयाराम राठौर, रूपेश गौतम, अरविंद रैकवार, सोनू राज, मनोहर विश्वकर्मा, लक्ष्मी कुशवाहा, शिवानी बुंदेला, इंदु तिवारी, कामना, सृष्टि, रघुवर दयाल आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button