अमरोहा
चंद्रशेखर आजाद कल 22 दिसंबर को अमरोहा के जलालपुर घना गांव में
श्रद्धांजलि सभा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा मे भीम आर्मी के संस्थापक /आजाद समाज पार्टी(कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद गांव जलालपुर घना निकट कैलसा बॉडर अमरोहा में आजाद समाज पार्टी के मुख्य मंडल प्रभारी पुष्पेंद्र राणा के पिता श्रद्धेय चंद्रपाल सिंह जी को श्रद्धांजलि देने 11 बजे 22 दिसंबर सोमवार को जलालपुर घना गांव के अंबेडकर पार्क पहुंचेंगे ।
कार्यक्रम के आयोजक आजाद समाज पार्टी के मुख्य मंडल प्रभारी पुष्पेंद्र राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद जी श्रद्धांजलि सभा के बाद चंद्रपाल सिंह मायावती पब्लिक स्कूल जलालपुर घना में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे ।


