अमरोहा
बहू ने सास ससुर पर लगाया चोरी का आरोप दी तहरीर।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला द्वारा अपने सास ससुर पर घर में चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है वहीं पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के गांव करनखाल की मंढैया निवासी चंचल पत्नी आलोक अपने परिवार के साथ रहती है, शनिवार की रात्रि वह अपने पति के साथ घेर पर सो रही थी, आरोप है कि जब वह रविवार की सुबह घर पहुंची तो घर पर सामान बिखरा हुआ था और बर्तन एवं कपड़े गायब थे। पीड़िता अपने पति के साथ कोतवाली पहुंची और सास ससुर पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली पुलिस द्वारा पीड़िता की तहरीर लेकर जा शुरू कर दी गई। पुलिस ने करियर के आधार पर ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल द्वारा बताया गया कि तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस को भेज कर ससुर को थाने बुला लिया गया है जांच की जा रही है।



