बुजुर्गों के बीच कंबल का किया वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो।– आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के द्वारा कृषक पाठशाला परिसर, नावाडीह में ठंड से राहत हेतु 50 बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया। यह वितरण समाजसेवी श्री जयनारायण महतो एवं समिति के सचिव श्री बासुदेव शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
■ समाजसेवी जयनारायण महतो ने कहा कि आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति सदैव जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहती है। बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीब एवं असहाय लोगों की सहायता के लिए समय पर कंबल वितरण किया जाना अत्यंत सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा करना ही सच्ची मानवता की सेवा है।
■ समिति के सचिव बासुदेव शर्मा ने कहा कि संस्था समाज के जरूरतमंद वर्गों की समस्याओं को दूर करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मानव सेवा ही परम धर्म है। उन्होंने बताया कि आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति द्वारा कुल 50 बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
उन्होंने आगे जानकारी दी कि संस्था द्वारा शीघ्र ही नावाडीह में वृद्ध आश्रम का संचालन प्रारंभ किया जाएगा, जिसमें जरूरतमंद 25 बुजुर्गों को निःशुल्क भोजन, आवास एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
मौके पर अनवर अंसारी, उदय साव, बाबूलाल नायक, आशीष मिश्रा, अरुण कुमार, अजय शर्मा, लखन महतो, दसरथ ठाकुर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य किरण देवी, सहित कई लोग उपस्थित थे।




