अमरोहा
आबकारी विभाग ने मारा छापा 25 लीटर कच्ची शराब बरामद 400 लीटर लहन किया नष्ट।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में अवैध कच्ची शराब पर आबकारी टीम ने मारा छापा। मौके से भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण व 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद 400 लीटर लहन किया नष्ट ।एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज। रविवार की शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव दियावली खालसा के जंगल में मुखबिर की सूचना पर आबकारी पुलिस टीम ने छापा मार कार्रवाई करते हुए 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। तथा 400 किलो लहन को भी नष्ट किया है ।आबकारी विभाग द्वारा संबंधित धाराओं में एक अभियोग पंजीकृत भी किया गया है। आबकारी निरीक्षक रामकुमार यादव के नेतृत्व में आबकारी सिपाही अनीस अहमद, राजेंद्र सिंह और अनिल कुमार शामिल रहे। आबकारी इंस्पेक्टर रामकुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र में अब शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए ऐसी छापामार कार्रवाई जारी रहेगी शासन की मनसा के अनुरूप अवैध शराब के धंधे को पूरी तरह समाप्त करने की विभाग की प्राथमिकता रहेगी।



