गोड्डा

बैजनाथपुर गांव के लोग सांप भगाने के लिए करते हैं देसी तरीके का उपयोग 

- सहजन की छाल से प्राकृतिक तरल बना कर छिड़कते हैं घर के चारों ओर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो। 
गोड्डा/महागामा : प्रखंड अंतर्गत बैजनाथपुर गांव से एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसे जानकार लोग हैरान रह जाएंगे। क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव के रहने वाले प्रकाश मुर्मू ने सांपों से बचाव का एक परंपरागत और देसी उपाय साझा किया है, जिसे उनके परिवार और गांव के लोग वर्षों से अपनाते आ रहे हैं। प्रकाश मुर्मू बताते हैं कि बरसात के मौसम में अक्सर जहरीले सांप घर में घुस आते हैं, जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है। ऐसे में वे लोग सहजन (मुनगा) के पेड़ की छाल को सिलवट (सिल-बट्टा) पर पीसते हैं, फिर उसे पानी में मिलाकर एक गाढ़ा तरल बना लेते हैं। इसके बाद इस तरल को घर के चारों ओर, विशेषकर दरवाजों, खिड़कियों और कोनों में छिड़क दिया जाता है। उनका दावा है कि इस तरल की तेज खुशबू से सांप घर में घुसते नहीं हैं। यदि कोई सांप पहले से घर के अंदर होता है, तो वह भी इस गंध से परेशान होकर बाहर भाग जाता है। गांव के अन्य लोग भी इस उपाय को अपनाते हैं और इसे काफी कारगर मानते हैं। यह तरीका पूरी तरह प्राकृतिक और सस्ता है, साथ ही पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित माना जाता है। उन्होंने बताया कि कई वर्षों से उसके पूर्वज भी सांपों घर में घुसने से रोकने के लिए यही उपाय करते आ रहे हैं। हालांकि अभी तक इसका कोई वैज्ञानिक परीक्षण नहीं हुआ है, लेकिन स्थानीय स्तर पर लोगों को इससे लाभ जरूर मिलता आ रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button