
काशीराम बिहारे अजाक्स जिला कार्यालय प्रभारी नियुक्त
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। अजाक्स संगठन की बैतूल जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां की गईं। संभागीय अध्यक्ष अनिल कापसे के निर्देश पर जिला अध्यक्ष दशरथ धुर्वे द्वारा जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान काशीराम बिहारे को अजाक्स जिला कार्यालय प्रभारी बैतूल की जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिम्मेदारी मिलने पर हायर सेकेंडरी स्कूल देसली के प्राचार्य, समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों द्वारा काशी राम बिहारे का स्वागत करते हुए हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी गईं।
जिला कार्यकारिणी के विस्तार के तहत रामानन्द बेले को जिला उपाध्यक्ष आमला, हरेसिंह धुर्वे को जिला उपाध्यक्ष प्रभात पट्टन, हेमराज बेले को जिला सचिव घोड़ाडोंगरी नियुक्त किया गया। इसके साथ ही अशोक धुर्वे को महासचिव मुलताई, सुनील बेले को महासचिव प्रभात पट्टन, रामलाल कुमरे को महासचिव भैंसदेही, श्यामलाल नागले को महासचिव शाहपुर, तुलसीराम तुमडाम को महासचिव प्रभात पट्टन, कविता धुर्वे को महासचिव भैंसदेही, चिरोंजी लाल वाडिवा को महासचिव भीमपुर तथा टी.सी. मेश्राम को महासचिव बैतूल बनाया गया।
इसके अलावा देवानंद धुर्वे को संयुक्त सचिव आमला, जयराम तेकाम को संयुक्त सचिव बैतूल, कांति धुर्वे को संयुक्त सचिव बैतूल, नीलेश खातरकर को संयुक्त सचिव आठनेर, लता खंडेलवार को संयुक्त सचिव आठनेर एवं सुन्दर धुर्वे को संयुक्त सचिव शाहपुर की जिम्मेदारी दी गई। संगठन प्रवक्ता योगेन्द्र दवंडे को बनाया गया। वहीं काशीराम बिहारे भीमपुर को अजाक्स कार्यालय प्रभारी बैतूल नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की ओर से हार्दिक बधाई दी गई और अपेक्षा व्यक्त की गई कि सभी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करेंगे। कार्यक्रम में अजाक्स ब्लॉक अध्यक्ष बैतूल मुकेश कुमार उपराले सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



