अमरोहा
रुड़की सांप जहर तस्करी के अमरोहा से जुड़े तार
पुलिस ने पांच को हिरासत में लिया, जमीन खरीद-फरोख्त करने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रुड़की में सांपों के जहर की तस्करी के मामले में अमरोहा से तार जुड़ गए हैं। उत्तराखंड वन विभाग की टीम ने अमरोहा में कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इन पर सांपों का जहर निकालकर बेचने का आरोप है।यह मामला करीब आठ दिन पहले रुड़की में एक अवैध सर्प विष संग्रहण केंद्र पर उत्तराखंड वन विभाग की टीम द्वारा मारे गए छापे से जुड़ा है। इस संबंध में रुड़की में ही मुकदमा दर्ज किया गया था।रुड़की से आई वन विभाग की टीम ने अमरोहा में चार दिनों तक रेकी की। इसके बाद बुधवार को जमीनों की खरीद-फरोख्त करने वाले तीन लोगों सहित कुल पांच व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।टीम ने स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी और सभी को एक होटल में रखकर पूछताछ की।अवैध रूप से सांपों के जहर की तस्करी का मामला सामने आने के बाद शहरवासी अचंभित हैं। हिरासत में लिए गए लोगों में एक भाजपा पदाधिकारी भी शामिल बताया गया है।इस हाई-प्रोफाइल प्रकरण को लेकर दबी जुबान में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।पूछताछ के बाद टीम सभी को जोया रोड स्थित एक होटल में ले गई। हालांकि, देर शाम अमरोहा पुलिस जब होटल पहुंची, तो रुड़की की टीम और हिरासत में लिए गए लोग वहां नहीं मिले।अमरोहा पुलिस और शहर के लोगों में इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि रुड़की की टीम और हिरासत में लिए गए लोग कहां हैं। इस संबंध में एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि रुड़की से आई टीम ने स्थानीय पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया है।



