हजारीबाग

विभावि के दसवें दीक्षांत समारोह के लिए आयोजित हुआ मॉक ड्रिल।

उपाधि धारकों तथा शोभायात्रा में सम्मिलित होने वाले सदस्यों को सोमवार को उपलब्ध कराया जाएगा परिधान।

समारोह में कुलाधिपति द्वारा सामरिक का किया जाएगा लोकार्पण।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

हज़ारीबाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय में रविवार को दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारी को अंतिम रूप देने का कार्य किया गया। देहातों की विश्वविद्यालय ने पूर्व में ही रविवार के दिन की छुट्टी को रद्द करने की अधिसूचना जारी कर दी थी। इस दिशा में सभी समितियां को अपने-अपने कार्य को निष्पादित करते हुए देखा गया। कुलपति प्रोफेसर चंद्र भूषण शर्मा सारे समितियां के कार्यों का भौतिक निरीक्षण किए। इधर कड़ाके के ठंड ने आयोजकों के समक्ष नई चुनौतियां प्रस्तुत की है।विश्वविद्यालय की उच्च परंपरा के अनुसार दीक्षांत समारोह के मौके पर एक स्मारिका का लोकार्पण किया जाना है। इस स्मारिका में उपाधि धारकों की विस्तृत विवरणी प्रस्तुत की गई है। पिछले दोनों की उपलब्धियों को भी संक्षेप में दर्शाया गया है। इस समिति के संयोजक तथा विश्वविद्यालय के मानवीकी के संकायअध्यक्ष प्रो मिथिलेश कुमार सिंह स्मारिका को प्रकाशित करने के कार्य को अंतिम रूप देते देखे गए। इसकी जानकारी देते हुए डॉ गंगानन्द सिंह ने बताया कि स्मारिका में विश्वविद्यालय से संबंधित अखबारों में छपे कुछ समाचारों को भी कोलाज के रूप में प्रस्तुत किया गया है। सभी पूर्व कुलपतियों की तस्वीर स्मारिका में सम्मानपूर्वक लगाई गई है।
कन्वोकेशन के परिधान वितरण समिति के संयोजक डॉ किशोर कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रशासनिक भवन के हेल्प डिस्क में विद्यार्थियों के लिए दो काउंटर तथा इस भवन में जहां से माइग्रेशन दिए जाते हैं वहां पर दो काउंटर विद्यार्थियों के लिए बनाई गई है। शिक्षकों एवं पदाधिकारियों तथा अन्य लोगों के लिए विवेकानंद सभागार के पहले तल्ले में अवस्थित सभा कक्षा से वितरण का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को पूर्वाहन 11:00 से इसे प्राप्त किया जा सकता है। इधर शैक्षणिक शोभायात्रा का मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें सबसे पहले कुलसचिव,उसके बाद कुलपति उसके बाद सभी संकाय के अध्यक्ष, अभिषद अधीषद और विद्वत परिषद के सदस्य पंक्तिबद्ध होकर स्वामी विवेकानंद सभागार में प्रवेश किए। पहुंचने के बाद जिनको मंच पर स्थान ग्रहण करना था वह मंच की ओर चले गए। शेष लोग सभागार में उनके लिए निर्धारित स्थान पर जाकर बैठ गए। इसके बाद कुलपति ने उद्घोषणा दल के सदस्यों का मॉक ड्रिल करवाया। डॉ सुबोध कुमार सिंह शिवगीत, डॉ सुनील कुमार दुबे, डॉ जॉनी रुफिना तिर्की तथा डॉ मृत्युंजय प्रसाद ने उद्घोषणा तथा मंच की व्यवस्था के दायित्व में है। कुलपति ने इन्हें भी कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए।कुलसचिव तथा सभी संकायअध्यक्ष को भी किस प्रकार से अपनी बात को रखनी है उसका भी अभ्यास कराया गया। तय हुआ कि सोमवार को फिर से पूरा मॉक ड्रिल किया जाएगा। इस दिन कुछ डिग्री बांटने की भी प्रक्रिया का परीक्षण किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button