रामपुर शाहबाद
ढकिया चौराहे पर दुकानों के आगे लगी गंदगी भरी कूडो की ढेरी से दुकानदार व ग्राहक परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहाबाद। नगर शाहबाद के मैन चौराहा रामपुर चौराहा पर दुकानदारों के आगे अक्सर कूड़ो की ढेरी लगी रहती हैं लेकिन नगर पंचायत का कर्मचारी कोई भी इस गंदगी पर गौर नहीं देता है जिससे दुकानदारों व ग्राहकों को दुकान के सामने कूड़े में ही होकर गुजरना पड़ता है ढ़किया तिराहे पर सरकारी नल के निकट गंदगी का अंबार लगा हुआ रहता है जिस पर आने जाने वाले राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और इन गंदगियों से नगर वासियों व क्षेत्र वासियों को बीमार होने का खतरा बना हुआ है नगर पंचायत कर्मी इन कूड़ो की ढ़ेरी को नजर अंदाज करते हुए निकल जाते हैं कोई भी नगर पंचायत के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक इनकी कोई सुध नहीं लेता है दुकानदार अखबारों के माध्यम से नगर पंचायत को अवगत कराना चाहते हैं कि रामपुर चौराहा व ढ़किया चौराहा व अन्य चौराहा एवं मार्गों पर सफाई व्यवस्था रखी जाए इसकी की मांग की l
लोगों ने बताया कि अगर किसी दिन जिलाधिकारी महोदय व किसी बड़े नेता का दौरा होता है तो उस दिन हर चौराहे की बड़ी गहनता से साफ सफाई होती है उनके जाने के बाद कोई भी साफ सफाई की सुध नहीं लेता है कर्मचारी आते हैं और हल्की-फुल्की सफाई कर के चले जाते हैं फूट पाथ पर तो झाड़ू भी नहीं लगाते , दुकानदारों का आरोप है कि बीते दिन शाम तक भी कूड़ा नहीं उठा था जब कि शनिवार को तहसील में जिला अधिकारी का समाधान दिवस का प्रोग्राम था तो सुबह में ही नगर पंचायत की टीम सॉफ सफाई चेक किया लेकिन उसके बाद कोई सुध नहीं और सफाई कर्मी कूड़े को वहीं पर ही छोड़ जातेहैं l



