सिंगरौली

सडक दुर्घटनाओ की रोकथाम हेतु 15 दिवसीय चलाया जाएगा विशेष अभियान

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

सिंगरौली । यातायात पुलिस द्वारा बताया गया कि सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा माननीय सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के द्वारा प्रदेश में बढ़ती सडक दुर्घटनाओ एंव उनमे होने वाली मृत्युदर को कम किए जाने हेतु समय-समय पर निर्देश जारी किए जाते है। सडक दुर्घटनाओ की रोकथाम हेतु पुलिस मुख्यालय के निर्देश के पालन में पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री (नापुसे) के मार्गदर्शन में दिनांक 08.09.2025 से 22.09.2025 तक यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जावेगा, अभियान के दौरान निम्न शीर्षों पर कार्यवाही की जावेगी।
1. बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाना।
2. बिना सीट बेल्ट का प्रयोग किए चार पहिया वाहन चलाना।
3. तेजगति से वाहन चलाना।
4. नाबालिग द्वारा वाहन चलाना।
5. वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग करना।
6. शराब पीकर वाहन चलाना।
7. गलत साइड से वाहन चलाना।
8. ओव्हर लोडिग यात्री/मॉल वाहनो पर कार्यवाही।
9. बिना लायेसंस वाहन चलाना।
10. बिना फिटनेस वाहन चलाना।
11. बिना परमिट वाहन चलाना।
उक्त सभी शीर्ष पर दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु समस्त थाना/चौकी क्षेत्र में अभियान चलाया जाकर कार्यवाही की जावेगी।
शासन की योजनाओ का प्रचार-प्रसार
दिनांक 08.09.2025 से 22.09.2025 तक 15 दिवसीय अभियान के दौरान शासन द्वारा सडक सुरक्षा संबंधी योजनाए जैसे-राहबीर योजना, हिट एंड रन पीडित प्रतिकर योजना, कैश लेश योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर आमजनता को यातायात नियमो एंव योजनाओ के बारे मे जागरूक किया जावेगा। यातायात पुलिस सिंगरौली वासियो से अपील करती है, कि यातायात नियमो का पालन करे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button