राजनीतिराष्ट्रीयरोहतक

प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के विजन के तहत स्वदेशी को मिली नई दिशा

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी

रोहतक : सैनी ने कहा कि स्वदेशी की अवधारणा अब पारंपरिक उत्पादों तक सीमित नहीं है बल्कि इसे अब प्रौद्योगिकी, सॉफ्टवेयर, रक्षा उपकरण और सेमीकंडक्टर जैसे आधुनिक क्षेत्रों में भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के साथ स्वदेशी को एक नई दिशा मिली है।
सैनी ने कहा कि स्वदेशी भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का मूलमंत्र रहा है और महात्मा गांधी ने इसे आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साधन के रूप में इस्तेमाल किया था। सैनी ने पंचकूला में ह्यस्वदेशी महोत्सव-2025 का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा, आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के विजन के साथ स्वदेशी को एक नई दिशा मिली है।
सैनी ने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने स्थानीय कौशल को आधुनिक तकनीक के साथ एकीकृत करें और नौकरी चाहने वालों के बजाय रोजगार सृजनकर्ता बनें। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार मुद्रा योजना, स्टैंड-अप इंडिया और एमएसएमई क्षेत्र के लिए विशेष सब्सिडी जैसी योजनाओं के माध्यम से युवा उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी प्रौद्योगिकी का युवा नेतृत्व वाला विकास न केवल नए उद्यमों को प्रोत्साहित करेगा बल्कि भारत को वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।
सैनी ने कहा कि स्वदेशी की अवधारणा अब पारंपरिक उत्पादों तक सीमित नहीं है बल्कि इसे अब प्रौद्योगिकी, सॉफ्टवेयर, रक्षा उपकरण और सेमीकंडक्टर जैसे आधुनिक क्षेत्रों में भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वैश्विक मानकों के अनुरूप स्थानीय विनिर्माण को विकसित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचने की राह पर है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button