बेतुल
बैतूल वन विभाग द्वारा वनवासी परिवार को जमीन से बेदखल करने पर आगे आया विश्वहिंदू परिषद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल ग्राम मेंढ़ाखेड़ा ग्राम पंचायत कजली तहसील शाहपुर में 12 परिवार वनवासी समाज के पुरातन कई पीढियां उपरोक्त भूमि 21 हेक्टेयर भूमि पर निवास करते आ रहे हैं और खेती करके जीवन यापन कर रहे हैं कुछ वर्षों में वन विभाग के कुछ अधिकारियों के द्वारा प्लानिंग के साथ इन पट्टों का निरस्तीकरण करने का प्रयास किया गया उक्त मामला अभी फिर से प्रस्तावित नर्सरी के रूप में सामने आया जिससे पीड़ित परिवारों के लिए विश्व हिंदू परिषद जिला बैतूल इन परिवारों के साथ आया और उनकी आजीविका खेती की समस्या के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर जिला मंत्री श्याम राठौर ने सतत प्रयास किया जिस वजह से इन वनवासी परिवारों की आवाज मुख्यमंत्री विधायक कलेक्टर तक पहुंच चुकी है इस मामले की ठीक से जांच पड़ताल के बाद वैधानिक रूप से उन्हें अपना संवैधानिक अधिकार प्राप्त होगा ऐसी अपेक्षा है क्योंकि यह सब वनवासी परिवार है इसलिए विश्व हिंदू परिषद का मानना है उन लोगों के साथ इस तरीके से अत्याचार होने से ही वह हिंदू विचारधारा से विचलित होकर दूसरी गतिविधि धर्मांतरण आदि में सम्मिलित हो जाते हैं अतः उनके हितों की रक्षा के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सदैव तत्पर है
हम वनवासी और आदिवासी समाज के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनकी भूमि और अधिकारों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
ग्रामीणों से अपील है कि वे चिंता न करें, हम उनके साथ हैं। हम इस मामले को जल्द से जल्द हल करने के लिए काम करेंगे और उनकी भूमि और अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।




