सिद्धो–कान्हु यूथ क्लब दमदमा की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल सम्पन्न, उपासना मरांडी ने किया उद्घाटन
The final of the cricket tournament organised by Sidho-Kanhu Youth Club Damdama concluded, Upasana Marandi inaugurated it.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। महेशपुर प्रखण्ड के ग्राम दमदमा स्थित क्रिकेट मैदान में सिद्दो–कान्हु यूथ क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। फाइनल मैच का उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने बतौर मुख्य अतिथि किया। इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य पिंकु शेख भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। फाइनल मुकाबला गदरपाड़ा और मुरारई टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। रोमांचक मुकाबले में गदरपाड़ा की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए मुरारई को पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम गदरपाड़ा को 15,000 रुपये नकद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम मुरारई को 10,000 रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपासना मरांडी ने खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्रिकेट जैसे खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की अपील की। कार्यक्रम में अभिषेक कुमार सिंह उर्फ गोलक, अजहरुल इस्लाम, मुहम्मद तौसीफ, विकास राजवंशी, सबीर, सुभान, प्रीतम सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं दर्शक उपस्थित रहे।



