बरेली

नशे में चालक ने दौड़ाई कार, कई वाहनों को मारी टक्कर, कई लोग हुए घायल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। विशप मंडल कॉलेज के पास रविवार रात तेज रफ्तार ने कहर बरपाया। कार ने कई वाहनों का टक्कर मार दी, जिससे कुछ लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक समेत उसमें सवार युवक शराब के नशे में थे। चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और कई वाहनों को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इस बीच चालक कार दौड़ ले गया।
शहर के जगतपुर नई बस्ती निवासी 25 वर्षीय अफजल ने बताया कि रविवार रात ठंड अधिक होने के कारण वह अपने मौसेरे भाई अफसर के साथ बाइक से मिशन मार्केट में स्वेटर खरीदने निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में अफजल समेत कुछ लोग गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर बेहोश हो गए। सूचना मिलने मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं।
कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
मढ़ीनाथ निवासी गौरव भी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि वह काम से लौटते समय अपनी गाड़ी में पेट्रोल डलवाने जा रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। कार सवार युवक नशे में थे और नियंत्रण खोने के बाद उन्होंने एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाकर कार चालक की तलाश शुरू कर दी। घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button