बरेली
एम.जेपी. रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के अनुपयुक्त गणित विभाग में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के माननीय कुलपति प्रो. के. पी. सिंह के निर्देशन में अनुप्रयुक्त गणित विभाग द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बरेली कॉलेज, बरेली के गणित विभाग के प्रो. टी.एस. चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उत्सव के रूप में उन्होंने सभी संकाय सदस्यों के साथ केक काटकर राष्ट्रीय गणित दिवस के आयोजन का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में श्रीनिवास रामानुजन के प्रेरणादायक जीवन, उनके संघर्षों तथा गणित के क्षेत्र में किए गए अद्वितीय योगदान, खोजों और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में विभाग की पूर्व छात्रा (एलुमनी) आदिबा मिर्ज़ा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विभागाध्यक्ष प्रो. मदन लाल ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में छात्रों को श्रीनिवास रामानुजन के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया तथा उनके समर्पण, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास को अपनाकर गणित एवं शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में प्रो. नवीन कुमार, डॉ. राम केवल ने भी विद्यार्थियों को श्रीनिवास रामानुजन से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। विभाग के अन्य संकाय सदस्य, शोधार्थी एवं एम.एससी. गणित के छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।




