बरेली
लोकतंत्र बचाने के लिए बूथ स्तर पर लड़ाई जरूरी : वीरपाल सिंह यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : दूरदर्शन केंद्र के सामने आयोजित बी.एल.ए. प्रशिक्षण शिविर में समाजवादी पार्टी के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने की, जबकि आंवला सांसद नीरज मौर्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि वीरपाल सिंह यादव ने कहा,
आज देश में लोकतंत्र संविधान और चुनावी व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश हो रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने कहा भाजपा सरकार ने झूठ जुमले और दमन के सहारे सत्ता चलाई है।
मुख्य अतिथि आंवला सांसद नीरज मौर्य ने कहा संविधान और आरक्षण पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक जनता की आवाज़ बनेगी।
प्रशिक्षण शिविर में बी.एल.ए. को शाल उड़ाकर माला पहनाकर नरेश सोलंकी ने स्वागत किया संचालन जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया । शिविर में पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव,जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव,सुरेंद्र सोनकर,राकेश प्रजापति,अरविंद यादव,डॉ देवेंद्र सिंह यादव,दिनेश यादव, पुरुषोत्तम गंगवार, बृजेन्द्र पटेल,राजकुमार यादव,मुस्ताक अहमद,सिंटू पटेल,अमित पटेल,राकेश यादव, सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, बी.एल.ए. और कार्यकर्ता मौजूद रहे।




