श्रीकुमार सरकार एवं बरकतुल्लाह खान लगातार दूसरी दफा बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष
Srikumar Sarkar and Barkatullah Khan became Congress district presidents for the second consecutive time.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ – साहेबगंज। एआईसीसी यानी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से झारखण्ड राज्य के लगभग सभी जिलों के नये जिलाध्यक्ष की सूची घोषित/ अधिसूचित कर दिया गया है। वही ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने एक बार पुनः साहिबगंज और पाकुड़ के जिला अध्यक्ष पर मेहरबान देखे जा रहे हैं। जहां साहिबगंज के पूर्व जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान को पुनः ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। वही पाकुड़ के पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार को भी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने पुनः जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे दोनों लगातार दूसरी दफा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के पद पर चयनित हुए हैं, जिससे साहिबगंज / पाकुड़ कांग्रेसियों में खुशी की लहर / खुशी की तरंग स्पष्ट झलकता हुआ नजर आ रहा है। वही जिला अध्यक्ष पाकुड़ श्रीकुमार सरकार एवं साहिबगंज जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रेसिडेंट एवं सचिव समेत सदस्यों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि यह खुशी की पल है कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने पुनः हमें जिला अध्यक्ष के लिए मनोनीत किया है और एकबार फिर अहम जिम्मेदारी सौंपा है। बरकतुल्लाह खान व श्रीकुमार सरकार ने कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से जो जिम्मेदारियां दी गई है, निश्चित रूप से धरातल पर दिखेगा। जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार एवं बरकतुल्लाह खान ने विधायक निशात आलम सहित कांग्रेस झारखण्ड प्रदेश प्रभारी के राजू, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो व युवा नेता झारखंड प्रदेश महासचिव तनवीर आलम समेत पाकुड़/ साहेबगंज कांग्रेस जनों का भी शुक्रिया अदा करते हुए कहा है कि इनके मार्गदर्शन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुझाव बखूबी कांग्रेसियों में समाहित करने का प्रयास करेंगे। वही साहेबगंज- पाकुड़ कांग्रेसियों में जश्न का आलम है और एक उत्कृष्ट पंक्ति “नर्गिस फाखरी / चश्मे माशूक की तरह” साफ झलकता हुआ महसूस की जा रही है।



