गोड्डा
पीएम श्री मोहन मध्य विद्यालय की छात्रा ने बढ़ाया विद्यालय का मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। झारखंड सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री मेघा छात्रवृत्ति योजना 2025 के तहत नवमी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को प्रति वर्ष ₹12,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत आयोजित परीक्षा में पीएम श्री मोहन मध्य विद्यालय के कुल 50 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इस छात्रवृत्ति की परीक्षा 20 जुलाई 2025 को गोड्डा जिला में आयोजित की गई थी, जिसमें विद्यालय के 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा परिणाम के अनुसार विद्यालय की छात्रा स्वकृति झा ने सफलता प्राप्त की है। विद्यालय से केवल एक ही विद्यार्थी के चयनित होने के बावजूद इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं परिजनों में हर्ष का माहौल है।स्वकृति झा की इस सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है। ज्ञात हो की स्वीकृति झा महागामा ब्राह्मण टोला के रहने वाली हैं, उनके पिता का नाम संजीव कुमार झा है जो पैसे से प्राइवेट शिक्षक हैं।



