छिंदवाड़ा

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग के सांसद खेल महोत्सव का हुआ समापन l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l

छिंदवाड़ा l 1 लाख 85 हजार पंजीयन के साथ जिला रहा प्रदेश में प्रथम और देश में सातवें स्थान पर जिले में खेल अधोसंरचना को लेकर मंत्री सारंग ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित होकर सरकार खेलों को दे रही है l नई दिशा मंत्री सारंग खेल महोत्सव के अंतर्गत इतनी बड़ी संख्या में पंजीयन जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि सांसद साहू/22 दिसंबर 2025/ खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं युवाओं में खेल संस्कृति को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित सांसद खेल महोत्सव का समापन आज मध्यप्रदेश शासन के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग के मुख्य आतिथ्य में जिले के पोला ग्राउण्ड में सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में जिलेभर से चयनित विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जिले का नाम खेलों के क्षेत्र में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली विभूतियों का भी सम्मान किया गया। मंत्री सारंग द्वारा विक्रम पुरस्कार से सम्मानित कुश्ती खिलाड़ी शिवानी पवार, पावर लिफ्टिंग में विगत 40 वर्षों से उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले विश्वामित्र अवॉर्डी के,आर,तिवारी, टेबल टेनिस के क्षेत्र में जिले को पहचान दिलाने वाले वरिष्ठ पत्रकार गोविंद चौरसिया एवं कई वर्षों तक जिला खेल अधिकारी के रूप में सेवाएं देने वाले एवं 87 वर्ष की आयु में भी खेल गतिविधियों में सक्रिय इब्राहिम खान,को सम्मानित किया गया ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button