खैरथल

रेल पटरीयों के समीप मिला 23 वर्षीय युवक का शव 

 परिजनों ने जताई हत्या की आशंका 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 खैरथल: हरसोली खैरथल रेल मार्ग पर शहर के फाटक संख्या 92 के समीप सोमवार रात्रि को रेल पटरीयों के पास एक 23 वर्षीय युवक की लाश मिली जिसकी शिनाख्त रामु पुत्र सीताराम निवासी खैरथल गांव के रूप में हुई है।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि करीब ढाई बजे पटरीयों पर गश्त करने वाले रेल कर्मचारी ने एक युवक को पटरीयों के पास देखने की सुचना गेटमैन व स्टेशन मास्टर को दी जिसपर स्टेशन मास्टर ने स्थानीय पुलिस को सूचित करते हुए शव को सेटेलाइट अस्पताल की मोर्चेरी में रखवाया!सुबह कुछ लोगो के मोबाईल पर युवक के शव मिलने व फोटो देखने पर परिजन अस्पताल पहुँचे तब मालूम हुआ की उनके बेटे की लाश मिली है!परिजनों के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया!
 मृतक के पिता सीताराम जाटव ने बताया की रामु बेलदारी का कार्य करता था तथा अविवाहित था सोमवार शाम करीब आठ बजे उसका पुत्र परिवार के बच्चो के लिए टाफी लेने गया उसके बाद वह अपनी मौसी के घर चला गया जो पुरी रात नहीं लौटने पर इधर उधर तलाश भी किया गया। मृतक के पिता ने अपने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए कुछ लोगो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button