बाराबंकी
स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम संचालित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के तहत संचालित गतिविधियों के दौरान कक्षा 6 से 12 तक के सभी हेल्थ एंड वेलनेस एम्बेसडर एच डब्लू एच को किशोर स्वास्थ्य कुंजी का विमोचन एवं वितरण किया गया। यह कार्यक्रम केन्द्र फॉर नॉलेज एंड डेवलपमेंट सीकेडी द्वारा लागू किए जा रहे प्रोजेक्ट उत्थान के अंतर्गत आयोजित किया गया।
किशोर स्वास्थ्य कुंजी का विमोचन सीएचसी बड़ागांव चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधेश्याम एवं जनपद प्रशिक्षण विशेषज्ञ सीकेडी माधुरी श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। विमोचन के दौरान उन्होंने कहा कि किशोर स्वास्थ्य कुंजी दिशानिर्देशों में कार्यरत एचडब्लूए और स्वयंसेवकों के लिए एक महत्वपूर्ण संदर्भ सामग्री है, जो किशोरों के स्वास्थ्य, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, स्वच्छता और समानता जैसे विषयों पर संवाद को सरल और प्रभावी बनाएगी।
विमोचन के पश्चात सभी प्रतिभागियों को किशोर स्वास्थ्य कुंजी की विषय-वस्तु एवं उपयोग पर संक्षिप्त अनमुखीकरण किया गया। साथ ही स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम एस एच डब्लू पी मोबाइल एप्लिकेशन पर रिपोर्टिंग, उपयोग तथा तकनीकी पहलुओं पर भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया, ताकि हर स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों में हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर और शिक्षकों की क्षमता विकसित करना है, ताकि स्वयंसेवकों को सही जानकारी देने, स्वस्थ व्यवहार प्रोत्साहित करने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान एवं समाधान में सहायता मिल सके तथा बेहतर स्वास्थ्य परिणाम प्राप्त हो सकें।
कार्यक्रम में बीईओ जैनेंद्र , एआरपी राजेश,एएचसी रीना श्रीवास्तव, जिला समन्वयक शैलेंद्र सिंह, क्लस्टर समन्वयक, सीकेडी माधुरी श्रीवास्तव सहित लोग मौजूद थे।



