सिंगरौली

वन विभाग कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव

आदिवासी पिटाई का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। आज जिले के वन विभाग कार्यालय का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि अदाणी परियोजना से जुड़ी जंगल कटाई के विरोध के दौरान लाल जी बेगा की वन कर्मचारियों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी और पसलियाँ टूट गईं।
कांग्रेस ने इस घटना को आदिवासियों पर दमन बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब देखना यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी सुशील कुमार बुनकर पर ठोस कार्रवाई होती है, या फिर औपचारिक FIR कर मामले को दबा दिया जाएगा।
घटना ने प्रशासनिक कार्रवाई और न्याय प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि पीड़ित को न्याय मिलता है या मामला फाइलों में दबकर रह जाता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button