ललितपुर
पूर्व प्रधानमंत्री की जयन्ती मनायी गयी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। राष्ट्रीय किसान दिवस पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न से सम्मानित चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर किसान दिवस मनाया। चौधरी चरण सिंह देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे, जो पूरी दुनिया गांव ग्रामीण क्षेत्र को मजदूरों को ही मानते थे। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र 80 प्रतिशत आबादी बसती है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर उनका हल लेते थे, उनकी जो समस्याएं होती थी उन्हें स्वयं अपने सामने समाधान करवाते थे। किसान और मजदूरों की मसीहा थे, सदैव उन्होंने गरीब मजदूर किसान और देश हित में ऐसा काम किया आज पूरी दुनिया उन्हें याद करती है। जब किसानों को आंदोलन करने की जरूरत नहीं पड़ती थी, उनके अधिकार उन्हें मिलते थे। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता हरदयाल सिंह लोधी संरक्षक भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति, गजेंद्र सिंह 4 जी प्रधान प्रदेश मुख्य सचिव भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति, पूर्व अध्यक्ष नेमीचंद जैन एड., पं.महेंद्र कुमार पाराशर, अजय एड., अजय सिंह राजपूत एड., रवि श्रीवास्तव एड., शशिकांत राजपूत, आनंद सिंह, कुसुमलता एड. हाईकोर्ट, गजराम लोधी, ऋषिपाल सिंह, शैलेंद्र कुमार जैन, अनूप ताम्रकार, जानकी प्रसाद बौद्ध, शशिकांत राजपूत आदि लोग उपस्थित रहे।


