हजारीबाग

श्री श्याम समर्पण महोत्सव में हजारीबाग यूथ विंग की सराहनीय पहल

भक्तों के बीच चाय-बिस्कुट की सेवा।

भक्ति, समर्पण और सेवा भाव के साथ देर रात तक चला सेवा अभियान।

श्री श्याम समर्पण महोत्सव में सेवा का अवसर मिलना हम सभी के लिए प्रेरणादायक रहा : चंद्र प्रकाश जैन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

हजारीबाग श्री श्याम समर्पण महोत्सव के पावन अवसर पर सोमवार को देर शाम हजारीबाग यूथ विंग द्वारा श्याम भक्तों के लिए चाय एवं बिस्कुट सेवा का भव्य आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से संस्था ने भक्ति के साथ सेवा का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा श्री श्याम की ज्योत लेकर श्रद्धा भाव के साथ किया गया, जिसके पश्चात सेवा कार्य प्रारंभ हुआ।
सेवा आयोजन में संस्था के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन, अध्यक्ष करण जायसवाल सहित पदाधिकारी एवं सदस्य पूरे उत्साह और समर्पण के साथ उपस्थित रहे। यह सेवा संध्या 5:00 बजे से प्रारंभ होकर देर रात 11:00 बजे तक निरंतर चलती रही, जिसमें दो हजार से अधिक श्याम भक्तों ने चाय-बिस्कुट का प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों की सुविधा और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे सेवा कार्य सुचारु रूप से संपन्न हुआ। आयोजन मंडली श्याम टाबरिया द्वारा इस सफल आयोजन के लिए हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक, अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा संस्था की सेवा भावना की मुक्तकंठ से प्रशंसा की गई। कार्यक्रम के सफल संचालन में कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद खंडेलवाल एवं रोहित बजाज ने संयोजक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनकी कार्यशैली की सभी ने सराहना की। सेवा स्थल पर समाज के कई गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े प्रमुख लोग भी पहुंचे। सभी ने बाबा श्याम के दर्शन किए, सेवा का आनंद लिया और हजारीबाग यूथ विंग की इस पहल को अनुकरणीय बताया। सेवा वितरण के दौरान अनुशासन, सौहार्द और भक्तों के प्रति सम्मान का वातावरण बना रहा, जिससे श्रद्धालु प्रसन्न चित्त होकर लौटे। इस अवसर पर संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि श्याम समर्पण महोत्सव में संस्था द्वारा की गई सेवा वास्तव में प्रेरणादायक है। जो समाज में एकजुटता और समर्पण का संदेश देती है। वहीं अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि श्याम भक्तों की सेवा करना संस्था का सौभाग्य है और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक व सामाजिक सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। बाबा श्याम की कृपा से यह सेवा आयोजन पूर्ण श्रद्धा भक्ति और समर्पण भाव के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, अध्यक्ष करण जायसवाल,उपाध्यक्ष विकास तिवारी, सचिव रितेश खण्डेलवाल,सह सचिव अभिषेक पांडे, कोषाध्यक्ष गुंजन मद्धेशिया संस्था के मार्गदर्शक जयप्रकाश खंडेलवाल,संजय कुमार,विकाश केशरी, डॉक्टर बी वेंकटेश, कार्यकारिणी सदस्य सह कार्यक्रम संयोजक प्रमोद खण्डेलवाल, रोहित बजाज,कार्यकारिणी सदस्य विवेक तिवारी, प्रिंस कसेरा,सेजल सिंह,प्रज्ञा कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button