पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई, बिना चालान चिप्स लदा हाइवा ट्रक जब्त

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला खनन पदाधिकारी, पाकुड़ के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना वैध माइनिंग चालान के चिप्स लदे एक हाइवा ट्रक को पकड़ा गया। जब्त किए गए हाइवा ट्रक का पंजीयन संख्या JH 16J 0663 है। जांच के दौरान वाहन चालक द्वारा खनिज परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद ट्रक को जब्त कर लिया गया। मामले में वाहन मालिक, चालक एवं अन्य संबंधित लोगों के विरुद्ध पाकुड़ मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रशासन द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और बिना अनुमति खनिज परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।



